रामनवमी हिंदुओं का बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह हर साल चैत्र के महीने के नौवें दिन मनाया जाता है, इस साल यह 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। रामनवमी भगवान राम के जन्मदिन पर मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं भगवान राम हिंदुओं में सबसे बड़े भगवान माने जाते हैं और यह हिंदुओं के दिलों में अलग जगह रखते हैं?
राम नवमी अयोध्या के राजा दशरथ के बेटे भगवान राम के जन्म पे मनाया जाता है। राजा दशरथ की तीन रानियां थी कौशल्या, सुमित्रा,कैकेई पर तीनों रानियां , किसी बच्चे को जन्म देने में असमर्थ थी।
राजा दशरथ ने पिता बनने के अपने सपने और बेटा प्राप्ति के लिए ऋषि वशिष्ठ की सलाह पर “पुत्रकामेष्ठी यज्ञ” नाम का एक पवित्र यज्ञ किया। सम्राट ने अपनी सभी पत्नियों को ‘पायसम’ दिया। फलस्वरूप, हिंदू महीने चित्रा के नौवें दिन, राजा को एक पुत्र की प्राप्ति हुई। भगवान राम का जन्म रानी कौशल्या से हुआ, जबकि भरत लक्ष्मण और शत्रुहन अन्य रानियों से पैदा हुए थे।
राम नवमी पांच प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी जातियों के हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है । श्रीराम को हिंदू भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। भारत में इस दिन का अवकाश होता है, और यह त्योहार अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। सभी हिंदू इस दिन मंदिर में जाते है, उपवास रखते हैं, और भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेते हैं। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं।
रामनवमी के त्यौहार को ‘वसंत नवरात्रि’ के रूप में भी बनाया जाता है, यह त्यौहार हिंदू कैलेंडर में चेत्र के पहले महीने की नौवीं तारीख को मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम का जन्म दिन के मध्य में हुआ था। इस दिन सभी भक्तजन उपवास रखते हैं और पूरे श्रद्धा अनुसार भगवान श्री राम की पूजा करते हैं। इसके अलावा, सभी लोग देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। इस साल राम नवमी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी।
नवमी 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट – बजे से प्रारंभ हो रही है।
नवमी तिथि का समापन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट बजे होगा।
2 घण्टे 28 मिनट तक चलेगी
इस दिन सभी भक्तजन भगवान श्री राम और देवी सिद्धिदात्री को भोग लगाते हैं । सभी भक्तजन इस दिन कन्या पूजन करते हैं, जिसमें 9 लड़कियों को बुलाकर उनका स्वागत किया जाता है, और उन्हें स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन दिया जाता है। इस दिन कुछ व्यंजन हमेशा बनते है जैसे हलवा, पूरी, सूखा चना कन्याओं को दिया जाता है.
रामनवमी वाले दिन सब की छुट्टी होती है। भारत के कर्मचारियों को सूचि दी जाती है जिस में से वह अपनी छुट्टी चुन सकते हैं । कर्मचारी इस दिन छुट्टी बनाते हैं, लेकिन ज्यादातर कार्यालय खुले होते हैं।
रामनवमी बहुत बड़ा और वैष्णवी त्यौहार है, यह शिव भक्तों द्वारा बड़े ही चाव से बनाया जाता है।
इस दिन सभी भक्त भगवान श्री राम के नाम का उपवास रखते हैं। उगादि से लेकर रामनवमी तक सभी भक्त लोग उपवास रखते हैं। सभी लोग उपवास अपनी भक्ति के लिए रखते है, इसका उद्देश्य भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेना और मानव कल्याण का होता है। सभी लोग इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करते हैं और उनका नाम जपते हैं। रामनवमी के इस विशेष अवसर पर राम मंदिरों में विशेष रुप से भजनों का आयोजन किया जाता है।
रामनवमी के इस पावन उत्सव पर पंडित या कहानीकार रामायण प्रवचन देता है, यह इस दिन की मुख्य विशेषता हैं। यह प्रवचन उगादि से लेकर रामनवमी के 9 दिन तक चलता है। कहानीकार रामायण के सभी घटनाओं को बहुत अच्छे से प्रस्तुत करता है, जिसके कारण बहुत सारे लोग उसमें शामिल हो जाते हैं।
भगवान श्री राम सभी देवताओं में से शास्त्रीय संगीत में सबसे ज्यादा गाए गए हैं। उनके सम्मान में पूरे 9 दिन ( पूरे महीने) संगीत समारोह का आयोजन किया जाता है।
रामनवमी के शुभ अवसर पर हजारों भक्त अयोध्या, उज्जैन और रामेश्वरम जैसी पवित्र स्थानों पर जाते हैं। हजारों भक्त रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने के लिए रामेश्वरम के समुद्र में स्नान करते हैं।
रामनवमी के मंगल उत्सव पर उत्तर भारत के कस्बे और शहर छुट्टी होने पर मेले लगाते और मजे करते हैं, रामनवमी समाप्त होने पर पटाखे भी जलाते हैं।
राम नवमी ज्यादातर हिंदू धर्म के ‘Vaishnavite tradition’ के लोगों द्वारा मनाते है, ये लोग भगवान विष्णु को सभी देवताओं में से उपर मानते हैं। इस दिन सभी लोग रामायण का पाठ करते हैं, रामरक्षा माला का जाप करते हैं, और खीर को प्रसाद के रुप में बनाते हैं। राम नवमी के दिन, ‘आठ-प्रहर’ के उपवास की सलाह दी जाती है। इस उपवास में सुबह से लेकर रात तक कुछ खाना नहीं होता। ‘मध्याहन समय को भगवान श्रीराम के नाम का जाप करने का सबसे अच्छा समय बताया जाता है। कुछ लोग रामनवमी को पूरे दिन उपवास रखकर भी बनाते हैं। अन्य लोग भगवान श्री राम की मूर्ति को पानी में विसर्जन कर देते हैं।
रामनवमी को ज्यादातर दो शहरों में मनाया जाता है जैसे कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या और तमिलनाडु में रामेश्वरम, यह क्षेत्र भगवान राम से जुड़े हुए है। इस त्योहार को मनाने के लिए, भारत के सभी हिस्सों से लोग यात्रा करके अयोध्या आते हैं, जो भगवान श्रीराम का जन्मस्थल है। इस दिन नदी में पवित्र स्नान करके राम मंदिर में शामिल होते हैं। इस सुनहरे अवसर पर राम, सीता, उनके भाई लक्ष्मण और हनुमान की रथयात्रा निकाली जाती है। रामनवमी का त्यौहार सुबह जल्दी शुरू हो जाता है,और इस दिन जल अर्पित करके, भगवान सूर्य से आशीर्वाद लेने के लिए प्रार्थना की जाती है। लोगों के अनुसार, राम के पूर्वज भगवान सूर्य के वंशज थे।
1. आप पे हमेशा भगवान राम का आशीर्वाद बना रहें। हम आपको और आपके परिवार को एक शुभ और समृद्ध राम नवमी की कामना करते हैं।
2. राम नवमी का यह पावन दिन आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, शांति और धन लाए। राम नवमी एक खुशी का त्त्यौहार है।
3. मैं इस राम नवमी पर आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि आप इस वर्ष अपने उद्देश्यों को प्राप्त करें। राम नवमी एक खुशी का त्योहार है।
4. रामनवमी अपने साथ सकारात्मक विचार लेकर आई है। यह त्योहार हमारे दिलों और विचारों को शुध्द करे। आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. राम नवमी की इस पावन त्योहार पर, मैं प्रार्थना करता हूं, कि भगवान राम का आशीर्वाद आपके जीवन पे बना रहें।
6. आपका घर स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे। राम नवमी एक खुशी का त्योहार हैं।
7. मैं आशा करता हूं कि दियों की चमक और जाप की गूंज आपके जीवन को आनंद से भर दे ।
8. मैं प्रार्थना करता हूं कि, इस रामनवमी आपके जीवन के हर चिंताओं को दूर करें और एक नई शुरुआत करें।भगवान श्री राम आपके जीवन के हर पहलू में आपका मार्गदर्शन करेंगे।
9. रामनवमी के इस शुभ अवसर पर हम अपनी सभी बुरे विचारों, नकारात्मक स्पंदनों, लालच, इच्छा और क्रोध को खत्म कर देंगे। हम एक अच्छे समाज का निर्माण करने का संकल्प लेते हैं।
10. मैं आपको और आपके परिवार को भगवान राम के आशीर्वाद की शुभकामनाएं देता हूँ। अपने घर में आराम से रहें और त्योहार का आनंद लें। आपको ‘Ramnavmi’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
11. भगवान राम आपकी हर इच्छा को पूरी करें। इस राम नवमी पर, आप धन्य और मंगलमय हों।
12. मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान श्री राम आपके जीवन में सुख समृद्धि लाए, और आप जो भी करते हो उसमें आपको सफलता मिले । राम नवमी एक खुशी का त्योहार है।
13. मैं आपको और आपके परिवार को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, और ये प्रार्थना करता हूं कि आपको हर दिशा से खुशियां मिले।
14. मेरे सभी प्रिय जनों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं । मैं आशा करता हूं, कि भगवान श्री राम आप को सकारात्मक और आनंद प्रदान करें।
अंत में : रामनवमी आ गई है, और हम इसे मनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं । आप सब को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।